Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Murder accused rice mill owner surrenders in court

Hathras: हत्यारोपी चावल मिल मालिक ने किया आत्मसमर्पण, वेयर हाउस सुपरवाइजर की हत्या में चल रहा था फरार

Mon, 29 Jan 2024 07:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

अष्ट लक्ष्मी राइस मिल के मालिक पुनीत अग्रवाल ने दो-तीन अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर कोतवाली सासनी क्षेत्र के चौपाल सागर के निकट स्थित कुसुम अग्रवाल वेयर हाउस के सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार के साथ मारपीट की थी। जिससे वह घायल हो गया था। बाद में नरेंद्र का सहकर्मी सुशील कुमार उसे जिला अस्पताल लेकर आया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में फरार हत्यारोपी ने कोर्ट में आत्मसर्पण किया है।

विज्ञापन
Murder accused rice mill owner surrenders in court
हाथरस जिला न्यायालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सासनी क्षेत्र के वेयर हाउस सुपरवाइजर की हत्या के मामले में फरार आरोपी चावल मिल मालिक ने अपर मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट के यहां आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हाल ही में पुलिस ने उसके घर व मिल पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 28 अक्तूबर को अष्ट लक्ष्मी राइस मिल के मालिक पुनीत अग्रवाल ने दो तीन अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर कोतवाली सासनी क्षेत्र के चौपाल सागर के निकट स्थित कुसुम अग्रवाल वेयर हाउस के सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार के साथ मारपीट की थी। जिससे वह घायल हो गया था। बाद में नरेंद्र का सहकर्मी सुशील कुमार उसे जिला अस्पताल लेकर आया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता देवकीनंदन पुत्र शिवलाल निवासी राजनगर, सादाबाद ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामले में नामजद आरोपी पुनीत अग्रवाल फरार चल रहा था। हाल ही में कोतवाली सासनी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्यारोपी चावल मिल मालिक के घर व मिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। अब आरोपी पुनीत अग्रवाल ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed