फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Moving car turns into a ball of fire, couple and children get scorched

Hathras News: आग का गोला बनी चलती कार, बच्चों सहित दंपती झुलसे

Sat, 03 Jan 2026 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 03 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Moving car turns into a ball of fire, couple and children get scorched
यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के प्वाइंट 48 पर बृहस्पतिवार की रात चलती कार में अचानक आग लग गई। आग का गोला बन रही कार का दरवाजा तोड़कर पुलिस कर्मियों ने दंपती सहित उनके दो छोटे बच्चों को बाहर निकाला। चारों झुलस गए हैं, जिन्हें परिजन इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में ले गए हैं। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

टप्पल थाना पुलिस के अनुसार आगरा जनपद के बाह निवासी लोकेश्वर अपनी पत्नी मोहनी (30 ) और दो बच्चों कशिश व खुशी के साथ कार से दिल्ली की ओर से मथुरा जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे पुल के प्वाइंट 48 पर पहुंचे तभी कार की डिग्गी से चिंगारियां निकलने लगीं।
विज्ञापन

आग तेजी से फैली जिससे अंदर बैठे लोग दरवाजा खोलकर बाहर नहीं निकल पा रहे थे। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदलने लगी।चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों ने कार का दरवाजा तोड़कर चारों को लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। सभी के शरीर के कुछ हिस्से आग की लपटों से झुलस गए थे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया लेकिन खबर पाकर पहुंचे परिजन नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। घायलों में मोहनी और बच्चे ज्यादा झुलसे हैं, जिनमें मोहिनी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे से एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। टप्पल पुलिस प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रही है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद सही कारण पता लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed