फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother returning with her son after taking medicines died after falling from her bike

Hathras News: बेटे के साथ दवा लेकर लौट रही मां की बाइक से गिरकर मौत

Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mother returning with her son after taking medicines died after falling from her bike
बेटे के साथ दवा लेकर गांव लौट रही वृद्धा की बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से गिरकर मौत हो गई। हालांकि इससे पहले वृद्धा को परिजन बागला जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन




अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी 68 वर्षीय ओमवती पत्नी लालाराम की कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह बेटा संतोष उन्हें गांव कारस स्थित एक चिकित्सक के यहां दवा दिलाने ले गया था।
विज्ञापन




जब मां और बेटे दवा लेकर बाइक से गांव वापस जा रहे थे तो तभी कारस की पुलिया के निकट ओमवती बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां एक घंटे तक चले उपचार के दौरान ओमवती ने दम तोड़ दिया। रोते-बिलखते परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सरकारी शव वाहन से गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed