फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother reached home with triplets born together

Hathras News: एक साथ जन्मे तीन शिशुओं के साथ घर पहुंची मां, देखने वालों का लगा तांता, पहले से हैं एक बेटा-बेटी

Wed, 06 Sep 2023 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 10:30 PM IST
सार

8 सितंबर की सुबह 5.57 बजे महिला ने लड़की को जन्म दिया। इसका वजन औसतन 1447 ग्राम है। इसके बाद महिला ने 6.02 मिनट पर दूसरी लड़की को जन्म दिया। इसका वजन 1647 ग्राम है, जबकि इसके बाद एक बेटे को जन्म दिया। इसका वजन 1720 ग्राम है। 

विज्ञापन
Mother reached home with triplets born together
तीनों नवजात शिुश - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस में हसायन कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव बनवारीपुर निवासी एक महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। इनमें दो बच्चियां हैं और एक बच्चा है। इन शिशुओं को देखने के लिए बुधवार को सीएचसी पर भीड़ लगी रही। 48 घंटे बीतने के बाद मां और तीन शिशुओं को एंबुलेंस से उनके घर पहुंचाया गया। जहां भी बच्चों को देखने लोग आते-जाते रहे।

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह ने तीनों शिशुओं का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। 8 सितंबर की सुबह 5.57 बजे महिला ने लड़की को जन्म दिया। इसका वजन औसतम 1447 ग्राम है। इसके बाद महिला ने 6.02 मिनट पर दूसरी लड़की को जन्म दिया। इसका वजन 1647 ग्राम है, जबकि इसके बाद एक बेटे को जन्म दिया। इसका वजन 1720 ग्राम है। 
विज्ञापन


यह प्रसव नर्स मेंटोर रेखा चाहर ने सामान्य रूप से सुरक्षित तरीके से कराया गया। 8 सितंबर को 15 मिनट के अंदर तीन बच्चों ने जन्म लिया। नवजात शिशुओं को देखने के लिए स्वास्थय केंद्र पर लोगों का तांता लग गया था। नगला वीर सहाय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. राहुल राजपूत ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed