फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than a dozen people injured in fighting in many places

कई स्थानों पर हुई मारपीट में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल

Tue, 13 Aug 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
More than a dozen people injured in fighting in many places
नयाबांस में मारपीट, फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन

एसपी, एएसपी ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर ली घटना की जानकारी
एक अन्य मामले में लूट की सूचना पर दौड़ी मुरसान पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर और जिले में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। इसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि कई लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। वहीं थाना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। बताते हैं कि यह झगड़ा दोनों पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर हुआ।
इस दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को तमंचे सहित पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस मारपीट में अंशुल नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस को मौके से एक तमंचा भी मिला है। देर रात एसपी, एएसपी भी थाना हाथरस गेट पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। रात्रि में इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

मुरसान के गांव दर्शना में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद पुलिस को लूटपाट की सूचना दे दी। पुलिस ने जब मामले में छानबीन की तो मामला मारपीट का निकला। थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। इसमें दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन चारों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली सदर पुलिस ने हंगामा कर रहे दो भाइयों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुरसान थाना कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने अपने साथ दर्शना पर लूटपाट होने की सूचना दी। इस व्यक्ति ने खुद को बिसाना थाना चंदपा का रहने वाला बताया। कोतवाली निरीक्षक मुरसान के मुताबिक उन्होंने जब मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि दोनों पक्षों में शराब के नशे में मारपीट हुई और एक पक्ष के लूटपाट की झूठी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed