{"_id":"64145a820cf2fff4fb0f01cc","slug":"more-than-100-conductor-deployed-soon-in-aligarh-region-including-hathras-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होली पर खड़ी रही थीं बसें, हाथरस सहित अलीगढ़ रीजन में सौ से अधिक परिचालकों की तैनाती होगी जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होली पर खड़ी रही थीं बसें, हाथरस सहित अलीगढ़ रीजन में सौ से अधिक परिचालकों की तैनाती होगी जल्द
Fri, 17 Mar 2023 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:48 PM IST
सार
हाथरस डिपो में वर्तमान में 73 बसें हैं। बसों के हिसाब से डिपो में चालक-परिचालक दोनों की कमी है। इस कारण बसों के संचालन में खासी परेशानी होती है। होली के त्योहार पर भी कई बसें खड़ी रहीं।
विज्ञापन
टिकट बनाती महिला परिचालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस सहित अलीगढ़ रीजन के डिपो में परिचालकों की कमी चल रही है। इस कारण होली पर हाथरस डिपो में बसों का संचालन नहीं हो सका। इस कारण होली के त्योहार पर इनकम का ग्राफ गिर गया।
विज्ञापन
अब सहालगों को ध्यान में रखते हुए आरएम स्तर से परिचालकों की भर्ती के लिए शासन को भेजा गया है। जल्द अलीगढ़-हाथरस व अन्य डिपो में सौ से अधिक परिचालकों की भर्ती होगी। जिससे बसों के संचालन में सुधार आएगा और यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
हाथरस डिपो में वर्तमान में 73 बसें हैं। बसों के हिसाब से डिपो में चालक-परिचालक दोनों की कमी है। इस कारण बसों के संचालन में खासी परेशानी होती है। होली के त्योहार पर भी कई बसें खड़ी रहीं। इस कारण इनकम का ग्राफ रफ्तार नहीं पकड़ सका। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए आरएम सतेंद्र वर्मा द्वारा निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने 163 परिचालकों की निगम से मांग की है, ताकि सहालगों में इनकम का ग्राफ बढ़ सके।
विज्ञापन