{"_id":"58600c144f1c1b8940eeb516","slug":"model-talent-show-presented-by-the-students-of-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल को देखते सीओ, एसडीएम और प्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने विज्ञान की विभिन्न तकनीकों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ मनीषा सिंह, कॉलेज के प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल और प्रधानाचार्य डा. जगदीश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया।
विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में रोबोटिक राइटिंग हैंड मशीन, पृथ्वी, अग्नि, ब्रह्मोस व पीसीएलवी मिसाइलें, वाटर रॉकेट, वैक्यूम क्लीनर, सेविंग वाटर सिस्टम, टेलीस्कोप, सिक्योरिटी रूम, एटीएम, एअर कूलर, वाटर अलार्म, इलैक्ट्रिसिटी जनरेटर आदि मॉडलों का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को न सिर्फ अफसरों ने सराहा, बल्कि अभिभावकों ने भी तारीफ की। विद्यार्थियों ने यह दिखा दिया कि वह दिन अधिक दूर नहीं, जब विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ये बच्चे अच्छे वैज्ञानिक बनेंगे और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
इस मौके पर कामर्स विभाग के बच्चों ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कैशलेस ईकॉनॉमी के महत्व को छायांकन के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में आभा शर्मा (रिटा. प्रधानाचार्या आर्मी स्कूल आगरा) व शोभा शर्मा (प्रवक्ता सेंट जोंस कॉलेज आगरा) मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन मानवीर सिंह, कपिल कौशिक द्वारा किया गया।