{"_id":"64f6354ec16ceaadee0db027","slug":"mobile-tower-caught-fire-due-to-short-circuit-hathras-news-c-56-1-sknl1012-4326-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल टॉवर में लगी आग, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल टॉवर में लगी आग, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी
Tue, 05 Sep 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:21 AM IST
सार
कॉम्प्लेक्स की छत पर रिलायंस का मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। सोमवार की शाम को एकाएक शॉर्ट सर्किट से टावर में आ लग गई। आग की लपटें देख कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों द्वारा तुरंत अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
शहर के पुराना मिल कंपाउंड में टावर में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस शहर की घनी आबादी वाले आगरा रोड स्थित पुराना मिल कंपाउंड परिसर में स्थित कॉमर्शियल बिल्डिंग की छत पर लगे एक मोबाइल टॉवर में शॉर्ट सर्किट से सोमवार की शाम को आग लग गई। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस व फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। पांत दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड स्थित पुराना मिल कंपाउंड में प्यारे लाल की कॉम्प्लेक्स है। जिसमें निजी फाइनेंस कंपनी का ऑफिस व कई व्यापारी प्रतिष्ठान है। कॉम्प्लेक्स की छत पर रिलायंस का मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। सोमवार की शाम को एकाएक शॉर्ट सर्किट से टावर में आ लग गई। आग की लपटें देख कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों द्वारा तुरंत अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। आस-पास घरों में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से ही आग की लपटें व वहां से उठता हुआ धुएं का गुबार आसमान में दिखाई दिया।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिससे फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पा लिया गया। -शिव कुमार शर्मा, एसएचओ, कोतवाली सदर
समय रहते पाया आग पर काबू नहीं तो होता बड़ा हादसा
शहर के आगरा रोड स्थित घनी आबादी वाले पुराना मिल कंपाउंड में मोबाइल टॉवर में हुई आगजनी की घटना ने एक बार फिर घनी आबादी में लगे मोबाइल टॉवरों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुराना मिल कंपाउंड में जिस स्थान पर यह मोबाइल टॉवर लगा हुआ था उसके आस-पास घनी आबादी है। कई मकान और कोठी बने हुए हैं। अगर टॉवर पर आग लगने से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचता था या फिर बिल्डिंग गिर जाती थी तो आस-पास के मकानों को नुकसान पहुंच सकता था। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यहीं वजह है कि जबतक आग पर काबू नहीं पा लिया गया, तब तक स्थानीय लोग दहशत में नजर आए।
विज्ञापन