फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLA narrated SE in the absence of water in Rajbahon

Hathras News: रजबहों में पानी न आने पर विधायक ने एसई को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 07 Dec 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 07 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
MLA narrated SE in the absence of water in Rajbahon
रजबहों में पानी पहुंचाने के लिए एसई सिंचाई से वार्ता करते विधायक। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के रजबहों में सफाई के बाद पानी न छोड़े जाने पर विधायक गुड्डू चौधरी की तरफ से दी सिंचाई दफ्तर की तालाबांदी करने की चेतावनी पर विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए। अधीक्षण अभियंता सिंचाई धर्मेंद्र फोगाट नहर और रजबहों के निरीक्षण के बाद एसडीओ राजदीप व रंधीर सिंह के साथ विधायक से मिले। अफसरों ने बताया कि रजबहों और माइनरों में जल्द पानी छोड़े जाने की तैयारी है।
विज्ञापन




निचली गंग नहर से पोषित रजबहे और माइनर में कई किमी पानी लाने में विभाग सफल हो गया है। इस दौरान रजबहों में जो अवरोध मिले, उनको भी जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण एवं पटरी काट लिए जाने के कारण पानी को आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही है। विभाग पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन




विधायक ने स्पष्ट कहा कि आप हमें गुमराह करने का प्रयास न करें। एक हफ्ते के अंदर पटरियों को दुरुस्त एवं अतिक्रमण हर हाल में हटाते हुए टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जुगसना रजबहे में पानी चल रहा है। सेमरा माइनर में आज चला दिया गया है। कुरसंडा में 12 किलोमीटर तक पानी आ गया है और दो-तीन दिन में टेल तक पानी पहुंच जाएगा। मंस्या के रजबहे की इसी हफ्ते सफाई कराने के बाद पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed