{"_id":"56e84d704f1c1bdc108b4c29","slug":"mla-dm-then-came-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक-डीएम फिर आए आमने-सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक-डीएम फिर आए आमने-सामने
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल और डीएम के बीच एक बार फिर ठन गई है। विधायक ने डीएम पर व्यक्तिगत द्वेष मानने और जिले में सत्तापक्ष का एकमात्र विधायक होने के बावजूद उन्हें समाजवादी विकास दिवस समारोह का न्योता नहीं भेजने का आरोप लगाया है। विधायक इस कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुए।
विधायक का कहना है कि जिला प्रशासन ने उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए सूचना भी नहीं दी। उनका कहना है कि डीएम न केवल उनसे व्यक्तिगत द्वेष मानते हैं, बल्कि पार्टी के लोगों को भी गुमराह कर रहे हैं। डीएम उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को तो अवगत करा ही दिया है, जल्द ही सीएम से भी इसकी शिकायत करेंगे।
इधर, डीएम शमीम अहमद खान ने बताया कि इस समारोह का नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी को बनाया गया था। उन्होंने जिले के सांसद, विधायक एवं एमएलसी, पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक एवं सभी वरिष्ठ सपाइयों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इसकी रिसीविंग भी उनके पास मौजूद है। वह जनप्रतिनिधियों का पूरा सम्मान करते हैं और किसी के प्रति उनकी कोई द्वेषभावना नहीं है।