बिजली अफसरों पर बिफरे विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। आम जनता व किसानों के विरुद्ध बिजली कर्मियों द्वारा गलत तरीके से बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अन्यथा विद्युत अधिकारियों का कार्यालय में बैठना भी मुश्किल हो जाएगा।
ये चेतवानी सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने ओढ़पुरा बिजली दफ्तर में बिजली अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। विधायक शनिवार को ओढ़पुरा में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंताओं को भी वहीं बुलवा लिया।
क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं को उनके सामने रखा और बताया कि बिजली कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में छापेमारी की आड़ में अवैध वसूली की जा रही है। उन्हें चोरी के नाम पर फंसाया जा रहा है। उनका लोड भी बढ़ाया जा रहा है, जो कि गलत है जो व्यक्ति इनको रिश्वत देता है, उसे छोड़ दिया जाता है।
विधायक ने मुरसान, सादाबाद और हाथरस में की गई झूठी कार्रवाई के अधीक्षण अभियंता आरपीएस तोमर को सबूत भी दिखाए। विधायक ने कहा कि लोगों के बिल जमा हैं, फिर भी उनकी केबल काटी जा रही हैं।
एसई ने विधायक को आश्वासन दिया कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की जांच कराई जाएगी। जो भी कर्मी लिप्त होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। तीन माह के अंदर पूरे क्षेत्र के बिजली विहीन गांवों में विद्युतीकरण करा दिया जाएगा।