{"_id":"6303dc3e0690cc58196aca68","slug":"mistake-did-not-apply-for-samman-nidhi-team-reached-for-recovery-hathras-news-ali298679490","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़झाला : सम्मान निधि के लिए आवेदन किया नहीं, वसूली के लिए पहुंच गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़झाला : सम्मान निधि के लिए आवेदन किया नहीं, वसूली के लिए पहुंच गई टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में खेल सामने आया है। कलवारी के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह पौनिया ने कृषि विभाग की पीएम किसान सम्मान निधि में गबन व घोटाले के संबंध में डीएम से शिकायत की है।
उन्होंने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि के लिए मैंने कभी आवेदन नहीं किया गया, लेकिन फिर भी रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है। जबकि अभी तक मेरे खाते में कोई भी धनराशि की किस्त नहीं आई है। इस संबंध में उन्होंने आरटीआई के तहत भी कृषि विभाग से जानकारी मांगी है।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से कृषि विभाग के जरिये पात्रों का सर्वे कर सूची में अपात्रों के नामों को अलग कर रिकवरी की कार्रवाई भी की जा रही है। गांव कलवारी के रघुवीर सिंह पौनियां ने बताया कि वह पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
सात जून को कृषि विभाग से सुरेंद्र पाल सिंह नाम का व्यक्ति मेरे घर पहुंचा और बोला कि पीएम किसान सम्मान निधि ले रहे हैं और इनकम टैक्स देते हैं। मैंने कहा कि पीमए किसान सम्मान निधि की राशि नहीं ले रहा हूं और न ही मुझे कभी मिली है। यहां तक मैंने कभी काई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
रघुवीर सिंह ने बताया कि इसके बाद मैंने जिस खाते में निधि के पैसे भेजे जा रहे हैं, उस खाते का नंबर मांगा तो उक्त व्यक्ति खाता नंबर नहीं दे सके, लेकिन मेरे द्वारा उनकी पास जो लिस्ट थी, उसकी फोटोकॉपी ले ली गई। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के 2500 व्यक्ति पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ले रहे हैं तो कृषि विभाग में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। इस मामले में जांच की मांग की है।
- भारत सरकार की ओर से आयकर डाटा प्राप्त हुआ है। उस डाटा के आधार पर ही सर्वे कराया जा रहा है। कोई खामी अगर सामने आती है, तो उस पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - हंसराज, डीडी कृषि