फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Missing Hathras VDO found in Haridwar

Hathras News: लापता वीडीओ हरिद्वार में मिला, हाथरस से तीन दिन पहले हो गया था गायब, सामने आई ये वजह

Sat, 09 Sep 2023 11:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:56 AM IST
सार

वीडीओ नागेश यादव 6 सितंबर को ग्राम पंचायत गुतहरा एवं खोंडा में सीडीओ के निरीक्षण के बाद शाम को अपने टूंडला स्थित आवास पर नहीं पहुंचा। पत्नी ने जब उसकी जानकारी ली, तो उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा था। वीडीओ के लापता होने से विकास विभाग में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
Missing Hathras VDO found in Haridwar
लापता ग्राम विकास अधिकारी नागेश यादव - फोटो : परिजन

विस्तार

हाथरस के सहपऊ विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) नागेश यादव शनिवार को हरिद्वार के पतंजलि केंद्र में मिल गए। वह तीन दिन से लापता थे। बड़े भाई ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों के साथ पुलिस भी उनकी खोजबीन में जुटी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है नागेश यादव बुधवार को ग्राम पंचायत खोंड़ा एवं गुतहरा में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के बाद शाम को अपने टूंडला स्थित आवास पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे थे। बुधवार को उनकी बड़ी बेटी का जन्मदिन भी था। उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। पत्नी ने नागेश के अन्य साथियों से उनके बारे में जानकारी की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। वीडीओ के एकाएक लापता होने से ग्राम्य विकास विभाग में भी खलबली मच गई। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उनकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


लापता होने से पहले नागेश ने दिल्ली पुलिस में तैनात अपने बड़े भाई आदेश कुमार को व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने ब्लाॅक में तैनात खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत पर निरीक्षण व चंदे के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करने और न देने पर वेतन रोकने की धमकी देने का आरोप लगाया था और इससे परेशान होकर आत्महत्या करने जाने की बात कही थी। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन और सहपऊ ब्लॉक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन भी किया था। परिजन और साथी कर्मचारी लगातार नागेश के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे थे, लेकिन अब उनके सकुशल मिल जाने से सभी ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 वीडीओ नागेश यादव हरिद्वार के पतंजलि केंद्र में मिले हैं। वह अपने भाई के साथ आ रहे हैं। मेरी वीडीओ और उनके भाई से मोबाइल फोन पर वार्ता हो गई है। वह मानसिक रूप से परेशान है। पहले वह अपने गांव जाएंगे, उसके बाद उनसे वार्ता कर जानकारी की जाएगी कि आखिर वह पतंजलि क्यों गए। -अमित कुमार, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सहपऊ


वीडीओ के आरोपों से कटघरे में विभाग
सहपऊ। लापता हुए वीडीओ के आरोपों ने ग्राम्य विकास विभाग को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। विभाग में सफाई कर्मचारी से लेकर वीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों का हर महीने ग्राम पंचायत बदलना और उनका ब्लॉक बदलना एक प्रथा बन गई है। इन लोगों के तबादले कभी डीपीआरओ, कभी पीडी तो कभी सीडीओ के स्तर से होते रहते हैं। सवाल यह है कि क्या विभागीय अधिकारी वीडीओ द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराएंगे या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed