फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants wearing police uniform robbed Tikari

Hathras: पुलिस वर्दी पहन बदमाशों ने टिकारी में डाला डाका, दंपती को बंधक बनाकर लाद ले गए 15 भेड़-बकरियां

Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
सार

पुलिस की वर्दी में दो लोग आए और पूछा कि चंद्रपाल का घर कहां है। इसके बाद वह लौट गए। कुछ देर बाद वह फिर से लौटे और उनके साथ आठ बदमाश और थे। खुद को पुलिस व पीएसीकर्मी बताते हुए घेर में घुस गए।  

विज्ञापन
Miscreants wearing police uniform robbed Tikari
हाथरस जंक्शन थाने में खडे पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी में 14 दिसंबर रात पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने धावा बोल दिया और घेर में सो रहे दंपती को बंधक बनाकर पीटा। महिला से कानों के कुंडल और चेन उतरवा ली। इसके बाद 12 भेड़ और तीन बकरियों को लोडर वाहन मैक्स में लादकर ले गए। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


यह वारदात गांव टिकारी निवासी नरेंद्र उर्फ तोताराम के घेर में हुई। घर से उनका घेर करीब 200 मीटर दूर है। शनिवार रात वह और उनकी पत्नी रोजाना की तरह घेर में सो रहे थे। तोता राम ने बताया कि करीब 11.15 बजे पुलिस की वर्दी में दो लोग आए और पूछा कि चंद्रपाल का घर कहां है। इसके बाद वह लौट गए। कुछ देर बाद वह फिर से लौटे और उनके साथ आठ बदमाश और थे। खुद को पुलिस व पीएसीकर्मी बताते हुए घेर में घुस गए।  
विज्ञापन


सबसे पहले प्रेमवती के सिर पर डंडे से प्रहार किया। तमंचों के बल पर तोताराम को बंधक बना लिया। इसके बाद प्रेमवती के कानों के कुंडल और चेन उतरवा लिए और भेड़ बकरियों को मैक्स में लाद लिया।  इनका कहना है कि दस बदमाशों में आठ ने अपने चेहरे ढके हुए थे। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। उनके जाने के बाद तोताराम ने शोर मचाया तो ग्रामीण जग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी और 15 दिसंबर सुबह थाने पर भी पहुंचे। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी करने के लिए पुलिस गांव में भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने वारदात से पहले दबिश देने के बहाने की रैकी 

करीब 11.15 बजे पुलिस की वर्दी पहले दो बदमाश गांव में पहुंचे और रैकी की। बदमाशों ने आवाज लगाई। नरेंद्र उर्फ तोताराम की पत्नी प्रेमवती उठी तो उन्होंने पूछा कि चंद्रपाल के घर जाना है, उसका घर कहां है। इस पर प्रेमवती ने पूछा कि ठाकुर या बघेल, किस बिरादरी के चंद्रपाल के घर जाना है। फिर दोनों बिरादरी के चंद्रपाल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह कुछ देर गांव में घूम-फिरकर चले गए। करीब 15 मिनट बाद वह फिर तोताराम के घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। 

35 दिन में पुलिस वर्दीधारी गिरोह की दूसरी वारदात
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर में भी 10 अक्तूबर की रात बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर वारदात की थी। गांव में प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था और उनकी जेब में रखे 1770 रुपये और घेर में बंधी उनकी तीन भैंसों को खोल ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed