फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants tried to rob a constable

Hathras: बदमाशों ने की सिपाही से लूट की कोशिश, फायर झोंका, दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 12 Jun 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 10:47 PM IST
सार

कोतवाली सिकंदराराऊ में तैनात मुख्य आरक्षी रामबरन सिंह जसराना फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। रात करीब दस बजे वह सुरागरशी के लिए बाइक से पुरदिलनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अंडरपास में पहुंचे, वहां अंधेरे में छिपे पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पीटने लगे।

विज्ञापन
Miscreants tried to rob a constable
पुलिस कर्मी को पीटकर घायल करने के आरोपी भोला व किशन पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद

विस्तार

11 जून रात दस बजे पुरदिलनगर रोड स्थित अंडरपास में लूटपाट इरादे से खड़े बदमाशों ने एक सिपाही को रोक लिया। बाद में वर्दी में सिपाही को देख उस पर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्हें पीटने लगे। सिपाही के शोर मचाने पर ग्रामीण उधर दौड़ पड़े और भाग रहे बदमाशों में से एक को दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। बाद में एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली सिकंदराराऊ में तैनात मुख्य आरक्षी रामबरन सिंह जसराना फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार 11 जून रात करीब दस बजे वह सुरागरशी के लिए बाइक से पुरदिलनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अंडरपास में पहुंचे, वहां अंधेरे में छिपे पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पीटने लगे। बदमाशों की  पिटाई से मुख्य आरक्षी को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका कंधा भी उतर गया है। 
विज्ञापन


सिपाही के शोर मचाने पर काफी लोग आ गये।  एक बदमाश भोला उर्फ चंद्रप्रकाश निवासी कासगंज रोड को सरदला पुल से पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बाद में इसके एक और साथी किशन पुत्र शेरपाल को तमंचे से सहित एटा रोड मंडी समिति से पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। मुख्य आरक्षी ने भोला उर्फ चंद्रप्रकाश, किशन, सूरज, जुगुनू, भूरा निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी सिकंदराराऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी रामबरन पर हमला करने वाले पांच आरोपियों में तीन का आपराधिक इतिहास है। भोला उर्फ चंद्रप्रकाश चोरी व तमंचे रखने के जुर्म में जेल जा चुका है और अभी जमानत पर बाहर है। इसके सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।-डॉ आनंद यादव, सीओ, सिकंदराराऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed