{"_id":"695615482deaee5e860f6e75","slug":"miscreants-posing-as-passengers-looted-the-taxi-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने टैक्सी लूटी, चालक को उतारकर गाड़ी लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने टैक्सी लूटी, चालक को उतारकर गाड़ी लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 01 Jan 2026 12:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:04 PM IST
सार
चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया। टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
थाना सादाबाद क्षेत्र में 30 दिसंबर देर शाम चार बदमाश सवारी बनकर टैक्सी में बैठे और चालक को बहाने से उतारकर उसकी टैक्सी छीनकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर रामघाट बुलंदशहर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि वह अपनी टैक्सी से अतरौली कस्बे से बुकिंग छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेड़ी बगिया, आगरा के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया।
विज्ञापन
टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही चालक नीचे उतरा, चारों बदमाशों ने मिलकर उसे बाहर कर दिया और चाबी छीनकर गाड़ी लेकर सादाबाद की ओर भाग गए।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी और थाना सादाबाद पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
त्रिलोकपुर रामघाट बुलंदशहर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि वह अपनी टैक्सी से अतरौली कस्बे से बुकिंग छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेड़ी बगिया, आगरा के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी रोकी। 100 रुपये में सवारी तय होने पर चालक ने चारों को टैक्सी में बैठा लिया।
टैक्सी बरोस टोल पार करने के बाद चक्रेसरी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंची, तभी एक सवारी ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवा ली। जैसे ही चालक नीचे उतरा, चारों बदमाशों ने मिलकर उसे बाहर कर दिया और चाबी छीनकर गाड़ी लेकर सादाबाद की ओर भाग गए।
घटना के बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी और थाना सादाबाद पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।