फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Misbehaved with Female Doctor; Took Her Scooter

Hathras News: महिला चिकित्सक से की अभद्रता, स्कूटी ले गया

Fri, 03 Apr 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with Female Doctor; Took Her Scooter
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
एक महिला चिकित्सक के साथ मुरसान में एक युवक ने मारपीट और छेड़खानी की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी युवक महिला की होंडा स्कूटी भी अपने साथ ले गया और वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन




चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि वह 29 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे एक निजी अस्पताल से मरीज देखकर अपने घर पर लौटी थीं। तभी सोनू राघव निवासी क्वार्सी थाना अलीगढ़ उनका पीछा करते हुए अचानक उनके घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट और बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन




आरोपी ने महिला चिकित्सक पर अलीगढ़ स्थित अपने अस्पताल में काम करने और साथ रहने का दबाव बनाया। चिकित्सक का कहना है कि सोनू की नीयत शुरू से ही खराब थी। इस कारण उन्होंने पहले अलीगढ़ में उसके साथ काम करना छोड़ दिया था और मुरसान आ गईं थीं। आरोप है कि युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचाव के दौरान उनकी कमर पर बाईं ओर चोट भी आई। महिला की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा, जिसे देखते ही सोनू राघव धमकी देते हुए भाग गया। भागते समय उसने अलीगढ़ में महिला की मां और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। उसने महिला से पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं रहा है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed