{"_id":"5ce98ca8bdec2207532a6add","slug":"millions-stolen-from-locked-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से लाखों की चोरी
Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव नसीरपुर में मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर रसमई में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने पूरे मकान को खंगाल दिया और लाखों रूपये के आभूषण, गहने आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटना के संबंध में गांव निवासी अरविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में अरविंद ने बताया कि 24 मई की शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी मनोज पुत्री मुस्कान आगरा से अपने मकान स्थित गांव नसीरपुर आईं। मकान का ताला खोला तो गेट अंदर से बंद था, इससे उसकी पत्नी को शक हुआ तो उसकी पत्नी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस की मदद से दरवाजे को खोला गया तो अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
उसके मकान से चोर एक इंन्वर्टर, एक एलईडी टीवी, बूफर, प्रेस, कपड़े, अलमारी में रखे नगद 50 हजार रूपये, सोने की जंजीर वजन 10 ग्राम, चार अंगूठी वजन 10 ग्राम तथा दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। जब इस घटना के संबंध में उसने गांव में पूछताछ की तो मालूम चला कि गांव के ही तीन लोगों के नाम सामने आए। इन लोगों ने उसकी पत्नी को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौज की। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है।