{"_id":"63b4375cfa40733005127d8e","slug":"millet-reach-in-plate-next-month-purchased-by-january-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अगले महीने थाली में पहुंचेगा बाजरा, 12 जनवरी तक होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अगले महीने थाली में पहुंचेगा बाजरा, 12 जनवरी तक होगी खरीद
Tue, 03 Jan 2023 07:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:41 PM IST
सार
फरवरी में राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच सकता है। गेहूं के साथ कार्ड धारकों को बाजरा भी दिया जाएगा। अब तक हाथरस में 2422 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। जिले के तीनों क्रय केंद्रों पर 12 जनवरी तक खरीद होगी।
विज्ञापन
बाजरा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबों को पौष्टिक आहर मुहैया कराने के साथ सर्दी दूर करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। फरवरी माह में राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच सकता है। गेहूं के साथ कार्ड धारकों को बाजरा भी दिया जाएगा। अब तक जिले में 2422 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। जिले के तीनों क्रय केंद्रों पर 12 जनवरी तक खरीद होगी।
विज्ञापन
हाथरस में पहली बार तीन क्रय केंद्रों पर बाजारा की खरीद हुई है। इसके लिए करीब आठ हजार एमटी का लक्ष्य रखा गया है। एक अक्तूबर से शुरू हुई खरीद का आंकड़ा 2422 एमटी पर पहुंच गया है। अब खरीद की समय सीमा 12 जनवरी तक कर दी गई है।
विज्ञापन
उसके बाद फरवरी माह में बाजरा गोदाम से राशन की दुकानों पर पहुंच जाएगा। गेहूं के साथ बाजरा का भी वितरण होगा। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि बाजरा की खरीद की समय सीमा 12 जनवरी तक बढ़ गई है। अब तक 2422 एमटी बाजरा खरीदा गया है। फरवरी में शायद राशन की दुकानों पर बाजरा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन