{"_id":"65a2d25d06e71bcb350ba45a","slug":"milk-tanker-turns-into-ball-of-fire-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आग का गोला बना दूध का टैंकर, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आग का गोला बना दूध का टैंकर, चालक ने कूद कर बचाई जान
Sat, 13 Jan 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:41 PM IST
सार
टैंकर एटा दूध लेने जा रहा था। जैसे ही गांव उमरावपुर के पास पहुंचा टैंकर के केबिन के तारों में शॉट सर्किट के कारण उठी चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
एनएच पर धू-धूकर जलता दूध के टैंकर का केबिन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ में 13 जनवरी की दोपहर में एनएच 91 एटा रोड पर गांव उमरावपुर के समीप दूध का टैंकर आग गोला बन गया। चालक ने कूद कर जान बचाई। गांव के निकट केबिन केतारों में शॉर्ट सर्किट हाने के बाद उठी चिंगारी से चलते टैंकर के केबिन में आग लग गई। देखते देखते केबिन आग का गोला बन गया।
विज्ञापन
टैंकर एटा दूध लेने जा रहा था। जैसे ही गांव उमरावपुर के पास पहुंचा टैंकर के केबिन के तारों में शॉट सर्किट के कारण उठी चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हाईवे पर एटा की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। पास ही में ढाबे से पानी लेकर लोग आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे। इस दौरान मौका पाकर चालक देवकीनंद कूद कर अपनी जान बचाई। चालक मामूली रूप से झुलस गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी, लेकिन तब तक केबिन जल कर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन