फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Middaymil khichdi khichdi khichdi dhigari three children's condition, vomiting and stomach hurts

मिडडेमील की खिचड़ी खाकर बिगड़ी तीन बच्चों की हालत, उल्टियां और पेट दर्द होने का आरोप

Thu, 01 Aug 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Middaymil khichdi khichdi khichdi dhigari three children's condition, vomiting and stomach hurts
मिडडेमील की खिचड़ी खाकर बिगड़ी तीन बच्चों की हालत, उल्टियां और पेट दर्द होने का आरोप
विज्ञापन

अभिभावक ने बच्चों के साथ की एसडीएम से शिकायत
प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हुलासी का मामला
एबीएसए बोले, मिडडेमील में खिचड़ी बनी ही नहीं, दोनों सैंपल को जांच के लिए बीएसए को भेजा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। गांव गढ़ी हुलासी के प्राथमिक विद्यालय में मिडडेमील में बांटी गई खिचड़ी को खाकर तीन बच्चों की तबियत खराब हो गई। उनको उल्टियां हो गईं और पेट में तेज दर्द होने लगा। मौके पर बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए, उन्होंने खिचड़ी को फिंकवा दिया। बच्चों व उनके अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु से की।
बच्चों के अभिभावक गोपाल ने एसडीएम को बताया कि उनके तीन बच्चे अमर, आदित्य और कपिल प्राइमरी विद्यालय गढ़ी हुलासी में पढ़ते हैं। बुधवार को उन्हें स्कूल में खाने के लिए खिचड़ी दी गई, जिससे उन्हें उल्टियां हो गईं और पेट में दर्द होने लगा। गोपाल ने एसडीएम को खिचड़ी का नमूना भी दिखाया। शिकायत के बाद एसडीएम ने एबीएसए सहपऊ को शिकायत की जांच के लिए निर्देशित किया गया, जिसके बाद एबीएसए ने एनपीआरसी को मौके पर भेजकर शिकायत की जांच कराई।
विज्ञापन

एबीएसए सहपऊ ने बताया कि अभिभावक गोपाल ने खिचड़ी का नमूना एसडीएम के सामने पेश किया था, जबकि खिचड़ी का वितरण बच्चों को किया ही नहीं गया। स्कूल में बच्चों को एनजीओ द्वारा दी गई तहरी का वितरण किया गया था। अन्य स्कूलों में भी इसी एनजीओ द्वारा तहरी का वितरण किया गया था, लेकिन कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। फिलहाल, तहरी और खिचड़ी दोनों नमूनों को जांच के लिए बीएसए को भेज दिया गया है। इधर, स्कूल में मिडडेमील खाकर बच्चों की तबियत खराब होने की जानकारी होने पर मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंच गई, लेकिन टीम को स्कूल बंद मिला। इस वजह से टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed