फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Midday meal rice caught on suspicion of black marketing

Hathras News: कालाबाजारी के शक में पकड़ा मध्याह्न भोजन का चावल, जांच शुरू

Fri, 08 Sep 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 08 Sep 2023 12:30 AM IST
सार

राशन डीलर के यहां से यह चावल प्राथमिक विद्यालय महावतपुर के लिए ई-रिक्शा में लादकर भिजवाया गया था। मुरसान रोड पर गांव गोलपुरा के निकट प्रधान प्रतिनिधि ने ई रिक्शा चालक को रोक लिया।

विज्ञापन
Midday meal rice caught on suspicion of black marketing
सादाबाद में मुरसान रोड स्थित कालाबाजारी के शक में पकड़ा गया राशन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान रोड पर बृहस्पतिवार को गांव गोलपुरा के निकट कालाबाजारी के शक में ई-रिक्शा में लादकर ले जाया जा रहा करीब छह क्विंटल चावल पकड़ लिया। यह चावल मध्याह्न भोजन का बताया जाता है। चावल को विभाग ने जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


राशन डीलर के यहां से यह चावल प्राथमिक विद्यालय महावतपुर के लिए ई-रिक्शा में लादकर भिजवाया गया था। मुरसान रोड पर गांव गोलपुरा के निकट प्रधान प्रतिनिधि ने ई रिक्शा चालक को रोक लिया। उससे बात करने पर पता चला कि चावल विद्यालय की जगह सादाबाद किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा था। प्रधान प्रतिनिधि ने कालाबाजारी का संदेह जताते हुए एसडीएम, पूर्ति निरीक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी को इसके बारे में सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


राशन डीलर ने बताया कि छह क्विंटल चावल ले जाया गया है। तीन कुंतल गेहूं उसके पास रह गया है। चावल को प्राथमिक विद्यालय की जगह सादाबाद ले जाए जाने से कालाबाजारी का संदेह हुआ है। इसलिए चावल से लदी ई रिक्शा को आपूर्ति विभाग ने कोतवाली पर खड़ा कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया है कि चावल को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। कालाबाजारी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि चावल मध्याह्न भोजन का है। स्कूल में छुट्टी थी, इसलिए इस चावल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर लेकर जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed