{"_id":"5ecac5b48ebc3e90b12e045d","slug":"micro-and-frontier-s-farmer-will-bought-wheat-on-tuesday-and-friday-hathras-news-ali234473021","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु व सीमांत किसान मंगलवार और शुक्रवार को खरीद सकेंगे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु व सीमांत किसान मंगलवार और शुक्रवार को खरीद सकेंगे गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के 54 क्रय केंद्रों पर अब मंगलवार और शुक्रवार को लघु एवं सीमांत किसानों से गेहूं की खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन स्तर से सरकारी मशीनरी को आदेश जारी किया गया है। अब तक जिले में दो लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके साथ आंकड़ा 42 फीसदी से अधिक हो गया है। यह जिला मंडल में चौथे नंबर पर टिका हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जिले के 54 क्रय केंद्रों की मदद से 57 हजार नौ सौ एमटी गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। एक हेक्टेयर वाले सीमांत किसानों व एक हेक्टेयर से अधिक वाले लघु किसानों से जिले के क्रय केंद्रों पर मंगलवार और शुक्रवार को गेहूं खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। वैसे अन्य किसानों से भी खरीद की जाएगी। जिले के 54 केंद्रों की मदद से अब तक दो लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद हो चुकी है। साथी जिले के केंद्रों पर बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है। इससे गेहूं की खरीद रफ्तार पकड़ने लगी है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 42 फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है मंगलवार व शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों को गेहूं खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। अब तक दो लाख 44 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। 15 जून तक लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।