नवनिर्मित आवासों में कमियों पर चढ़ा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रमुख सचिव आरईएस डॉ. प्रभात कुमार ने सहपऊ और महौ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आवासीय निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया।
प्रमुख सचिव ने सहपऊ और महौ में कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस के द्वारा छह-छह टाइप टू आवास तथा चार-चार टाइप फोर आवास बनाए गए हैं, लेकिन आवासों में अभी तक कार्य पूर्ण नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेकओवर की कार्यवाही नहीं की गई है। दोनों ही जगह नवनिर्मित आवास में सीलन मिलने, स्लेब-प्लास्टर एवं फर्श आदि समतल नहीं होने, खिड़कियों में शीशा नहीं होने, बाथरूम में फ्लैश नहीं होने, किचिन और लेट्रीन भी अपूर्ण और भवन में जगह-जगह प्लास्टर उखड़ा मिलने पर प्रमुख सचिव ने सख्त नाराजगी व्यक्त की और नवनिर्मित भवन को बेहद खराब बताते हुए खराब निर्माण कार्य के फोटो लेने तथा प्रयुक्त सामग्री के सेंपल लेकर जांच कराने के बारे में मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को जरूरी निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं न मिलने की शिकायत किये जाने पर एमओआईसी को स्थिति में सुधार लाने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि वे अगले माह फिर यहां दौरा करेंगे और पुन: ऐसी शिकायत मिलने पर दंडनीय कार्यवाही की जाएगी।
मीटर नहीं लगवाने की शिकायत हसायन। कस्बे में प्रमुख सचिव प्रभात कुमार से लोगों ने शिकायत की कि बिजलीघर पर तैनात कर्मियों द्वारा कई जगहों पर कनेक्शन होने के बावजूद आज तक मीटर नहीं लगवाए गए हैं। सचिव ने एक्सईएन कुलदीप कुलश्रेठ को शिविर लगाकर इस समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए।
एक माह में दुरुस्त कराएं सीएचसी भवन हसायन। कस्बे की सीएचसी पर छह साल पूर्व बनी हुई बिल्डिंग के अभी तक हैंडओवर नहीं होने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। गुरुवार की शाम को यहां पहुंचे प्रमुख सचिव ने ठेकेदार को बिल्डिंग का काम सही तरीके से पूर्ण नहीं कराए जाने पर हड़काया। बिल्डिंग को एक माह में दुरस्त कराके हैंडओवर कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया।
किसानों को मुआवजा नहीं मिला हसायन। सीएचसी पर प्रमुख सचिव से ग्राम प्रधान कलूपुरा मिथलेश देवी ने अभी तक लेखपाल द्वारा क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि का मुआवजा वितरित नहीं कराने की शिकायत की। मुआवजे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। सचिव ने जांच के आदेश दिए।
व्यापारी ने मांगी सहायता राशि हसायन। बाण रोड पर फर्नीचर हाउस में दीपावली के मौके पर आग लगने से हुए नुकसान की सहायता राशि नहीं देने की शिकायत भी सचिव से की गई। व्यापारी राहुल वार्ष्णेय को डीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द उन्हें सहायता राशि मिलेगी।