{"_id":"5f7620a08ebc3e1a27222b89","slug":"merchant-uprooted-pillar-from-field-hasayan-news-ali245210785","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान नहीं होने पर खेत से खंभे उखाड़ ले गया व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान नहीं होने पर खेत से खंभे उखाड़ ले गया व्यापारी
विज्ञापन
अंडौली में खेतों पर लगे खंभे को ले जाते मजदूर
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
मनरेगा योजना के तहत खेतों में लगे खंभे का भुगतान नहीं होने के कारण व्यापारी सभी खंभे उखड़वाकर ले गया। मामला क्षेत्र के अंडौली गांव का है। जब किसानों ने व्यापारी से खंभे उखाड़ने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अभी तक खंभे का भुगतान नहीं हुआ है। अधिकारियों से इस बाबत बात हो गई है।
दरअसल, जिला उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मनरेगा योजना के तहत खेतों की सुरक्षा के लिए सीमेंट के खंभे लगवाए थे। लेकिन, खंभे का भुगतान अभी तक नहीं किया गया था। जिसके बाद व्यापारी खेत से खंभे उखाड़ कर ले गया। इस संबंध में बीडीओ व जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि व्यापारी ने बजट आने से पहले ही खंभे डाल दिए थे।
जब उसका भुगतान नहीं हुआ तो वह खेतों से खंभे उखाड़कर ले गया। इंस्पेक्टर बाबूलाल ने बताया कि खेतों पर मनरेगा योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया किए जाने के दौरान बजट जारी होने की चर्चाएं होने के कारण उक्त व्यापारी के द्वारा खंभे खेत पर भेज दिए गए थे। बजट नहीं आने व भुगतान नहीं होने के कारण व्यापारी अपने खंभे खेतों से उखाड़कर ले गया।