{"_id":"6320e7a2811ea4425659247b","slug":"mentally-unsound-beaten-up-on-suspicion-of-child-thief-sikandhra-rahu-news-ali3003124189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर के शक में मानसिक अस्वस्थ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर के शक में मानसिक अस्वस्थ को पीटा
सार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।आजकल चल रही बच्चा चोर की अफवाहों का शिकार मानसिक रूप से अस्वस्थ और घूमंतू लोग हो रहे हैं।घूमंतू व्यक्ति को बम्बई के लिए रवाना कर दिया है।दूसरी घटना भी सोमवार की अर्द्धरात्रि को कासगंज रोड स्थित गांव फरीदाबाद के बाहर खेतों में हुई।
विज्ञापन
बच्चा चोर के शक में पीटा युवक।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
आजकल चल रही बच्चा चोर की अफवाहों का शिकार मानसिक रूप से अस्वस्थ और घूमंतू लोग हो रहे हैं। सोमवार की रात अलीगढ़ एनएच हाईवे के नीचे रात में घूम रहे बिहार के एक मानसिक अस्वस्थ युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई की।
दूसरी घटना में कासगंज रोड के गांव फरीदाबाद में एक घुमंतू व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बिहार के निवासी को पुलिस ने मानसिक चिकित्सालय में भेजने के लिए एसडीएम के यहां पेश किया है। उससे मारपीट के आरोपी दो ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घूमंतू व्यक्ति को बम्बई के लिए रवाना कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि में जीटी रोड स्थित गांव सरा हुसैनपुर के ग्रामीण अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। देर राते उन्हें एक युवक खेतों में घूमता मिला। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई कर दी। पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कुछ भी बोलने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गई तथा घायल युवक को सीएचसी में लाकर भर्ती करा दिया। पुलिस की तरफ से निर्दोष को पीटने को लेकर विभिन्न गंभीर धाराओं के अर्न्तगत अरविंद पुत्र राजबहादुर निवासी गांव मिश्रीपुर थाना अकराबाद अलीगढ़, राहुल पुत्र नाहर सिंह, जीते पुत्र महीपाल सिंह निवासी गांव हुसैनपुर, चंद्रभान पुत्र राधाचरन निवासी गांव सराय के अतिरिक्त बीस पच्चीस अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इनमें से राहुल तथा अरविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी घटना भी सोमवार की अर्द्धरात्रि को कासगंज रोड स्थित गांव फरीदाबाद के बाहर खेतों में हुई। यहां पर मुम्बई निवासी आमोद को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया लेकिन पिटाई नहीं की। उसे बुला कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई अंजान व्यक्ति नजर आता है तो उसे पीटें नहीं, बल्कि पुलिस को बुला कर उसके सुपुर्द कर दें।