{"_id":"65e37d717207bc176507a394","slug":"memorandum-submitted-for-not-closing-the-railway-gate-hathras-news-c-64-1-sali1007-100600-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे फाटक को बंद न करने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे फाटक को बंद न करने के लिए सौंपा ज्ञापन
Sun, 03 Mar 2024 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के काफी लोगों ने शनिवार को मथुरा पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर रेखा यादव को ज्ञापन सौंपा और मुरसान के रेलवे फाटक संख्या 324 सी को बंद न करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस फाटक से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। कस्बे के व्यापारी अपने बड़े वाहनों को निकाल कर ले जाते हैं। इस मार्ग पर बीएसएनएल एक्सचेंज भी है। इस रास्ते से रेलवे कर्मचारी, सरस्वती शिशु मंदिर व अन्य निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी जाते हैं। इस फाटक को बंद करने से कस्बा में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहेगी।
हजारों की संख्या में लोग परेशान होंगे। इस मौके पर नगर संघ चालक बद्री प्रसाद पाठक, रविंद्र सिंह ठेनुआं, नगर कार्यवाह नीरज कुमार, सतेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, डाॅ.गौरव सिंह, कृपाल सिंह, राजन सिंह, श्यामसुंदर फौजी, पूरन सेठ, कल्लू सेठ, भानु प्रताप सिंह, सौरभ सिंह आदि थे। संवाद