फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Memorandum submitted for cancellation of police recruitment examination

Hathras News: पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for cancellation of police recruitment examination
कलेक्ट्रेट में पुलिस परीक्षा रद्द कराने के लिए ज्ञापन देते अभ्यर्थी। स्रोत : स्वयं  - फोटो : Samvad
पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द कराने की मांग को लेकर युवा रालोद के बृज क्षेत्र महासचिव सचिन पचहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
विज्ञापन




ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली हुई है। युवाओं ने परीक्षा के लिए जो तैयारी की थी, वह बेकार चली गई है। चारों पालियों के पेपर परीक्षा के समय से पूर्व ही टेलीग्राम के माध्यम से वायरल हो गए थे। अभ्यर्थियों ने इसके साक्ष्य भी पेश किए।
विज्ञापन




उनका कहना है कि इस धांधली से समस्त अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। ज्ञापन में परीक्षा में धांधली करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने और नए सिरे से परीक्षा का आयोजन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्ञापन देने वालों में रमेश कुमार, अजय चौधरी, इंद्रजीत सिंह, लोमेश दुबे, राजेश चौधरी, नरेश पौनिया, पवन कुमार, गौरव, सूरज कुमार, सोनवीर, प्रमोद आजाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed