फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Members of the council question the many works of the municipality

नगर पालिका के कई कामों पर सवाल उठाए सभासदों ने

Sun, 16 Dec 2018 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 16 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Members of the council question the many works of the municipality
निगरानी समिति की बैठक में भाग लेते सांसद व डीएम, एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
 स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय क्षेत्र) की निगरानी समिति की बैठक संासद राजेश कुमार दिवाकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम, एडीएम के साथ पीडी भी मौजूद थे। बैठक में नगर पालिका व पंचायतों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं जोर-शोर से उठाई और अधिकारियों से इनके निराकरण की मांग की। नगर पालिका प्रशासन के कई कामों पर सवालिया निशान भी लगाए गए।  
विज्ञापन


पुरदिलनगर नगर पंचायत को लेकर शिकायतकर्ता प्रशांत कौशिक ने जांच कमेटी की प्रभारी एडीएम को धन्यवाद दिया तथा कहा कि वित्तीय अनियमितता तो अध्यक्ष नगर पंचायत ने की हैं, इनकी वित्तीय पावर सीज होनी चाहिए। हाथरस नगरपालिका का मुद्दा बहुत ही जोर-शोर से सभासदों ने उठाया। सभासद निशांत उपाध्याय ने कहा कि नगर पालिका के ईओ ने बिना बोर्ड की अनुमति के गलत तरीके से आरओ के पानी की सप्लाई की है, इस पत्रावली की अगर विस्तृत जांच की जाये तो बहुत बड़ा घोटाला उजागर होगा। सभासद विनोद प्रेमी ने कहा कि बोर्ड की प्रथम बैठक में  सभासदों की वित्तीय पॉवर अध्यक्ष को डेलीकेट करने संबंधी प्रस्ताव अवैध रूप से लाया गया था। उनके विरोध के बावजूद ईओ तथा लेखाकार द्वारा यह प्रस्ताव पास कर लिया गया है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


सभासद नारायणलाल ने कहा कि नगरपालिका, हाथरस जो ऊईएसएल लाइट लगा रही है, वह अपनी मर्जी से लगा रही है। अवैध कॉलोनियों में सड़क निर्माण तथा लाइट लगाई जा रही है, जबकि जो स्वीकृत कॉलोनियां है उनमें ना तो लाइट और ना ही सड़कें बनाई जा रही हैं। सभासद विनोद कर्दम,सभासद वीरेन्द्र माहौर, सभासद बबिता वर्मा ने भी कई मसले उठाए और नगर पालिका के कई मामलों पर सवालिया निशान लगाए। बैठक में सांसद राजेश दिवाकर ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि पिछली बैठक की कोई कार्यवाही आज तक दर्ज नही हुई और ना ही कार्यवाही रजिस्टर बनाया गया।  उन्होंने कहा कि आगे कहा कि अधिकारियों द्वारा कोई भी गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय,  कुसुमा देवी, ब्रजेश वशिष्ठ, अतुल शर्मा, श्याम प्रधान बेरगांव, नरेश ठाकुर प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed