फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Meenu won bronze medal in sailing competition held in China

Hathras News: चीन में हुई नौकायन प्रतियोगिता में मीनू ने जीता कांस्य पदक

Mon, 26 Jun 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 26 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Meenu won bronze medal in sailing competition held in China
चीन में हुई नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटीं मीनू का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव गुबरानी निवासी गोपाल सिंह की पत्नी मीनू ने चीन के याचिंग में हुई 500 मीटर की नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन




रविवार को गांव दाऊदा निवासी युवा नेता हेमंत चौधरी सहित कई लोगों ने गुबरारी जाकर मीनू का सम्मान किया। मीनू ने बताया कि चीन के याचिंग में 20 जून से तीन दिवसीय नौकायन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें देशभर से 22 टीमें शामिल हुईं। मीनू ने 500 मीटर की इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स में जगह बनाई है।
विज्ञापन




मीनू ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में रहकर नौकायन की प्रैक्टिस की थी। पहले भी वह कई जगहों पर प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुकी हैं। हेमंत के साथ प्रेमपाल शर्मा, अनिल प्रजापति सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed