फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mathura-Bareilly bypass work will be completed by July 15

Hathras News: 15 जुलाई तक पूरा होगा मथुरा-बरेली बाईपास का काम

Sat, 08 Jun 2024 05:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 08 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Bareilly bypass work will be completed by July 15
मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए गांव दरियापुर पर तैयार किए गए पिलर। संवाद - फोटो : samvad
जिले से गुजरने वाले मथुरा-बरेली राजमार्ग का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है। जिले में बनाए जा रहे राजमार्ग को अलग-अलग तैयार किए गए ओवरब्रिज से जोड़ने का काम किया जा रहा है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के लिए रेलवे से ब्लॉक का समय मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 33 किलोमीटर का हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। इस हिस्से की सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कई जगहों पर बनाए गए ओवरब्रिज के हिस्सों को मुख्य सड़क से जोड़े जाने का काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी ओवरब्रिज को यहां मुख्य सड़क से जोड़ दिया जाएगा। हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर पर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुुजरने वाले ओवरब्रिज के हिस्से का निर्माण रेलवे को करना है। इसके लिए काफी देर तक रेल यातायात बंद किए जाने की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए उत्तर-मध्य रेलवे से मेगा ब्लॉक के लिए समय लिया जा रहा है। जैसे ही ब्लॉक मिलेगा, वैसे ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई तक इस मार्ग पर यातायात सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। हाथरस के 33 किलोमीटर पर कुछ जगह ओवरब्रिज निर्माण को सड़क से जोड़ा जाना है। उम्मीद है कि 15 जुलाई तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई-530बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed