{"_id":"640cae45e559c5a2ae01b903","slug":"maths-questions-liked-by-the-examinees-1229-took-exam-at-seven-centers-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परीक्षार्थियों को खूब भाये गणित के प्रश्न, सात केंद्र पर 1229 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परीक्षार्थियों को खूब भाये गणित के प्रश्न, सात केंद्र पर 1229 ने दी परीक्षा
Sat, 11 Mar 2023 10:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:07 PM IST
सार
हाथरस के सात केंद्रों पर 12वीं गणित विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। गणित के पेपर को छात्रों ने सरल बताया और गणित के प्रश्न जमकर हल किए।
विज्ञापन
एमएलडीबी इण्टर कॉलेज से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सात केंद्रों पर सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 1229 परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों को गणित के सवाल खूब भाए। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रहा थी।
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर 287 परीक्षार्थियों में से 275 ने परीक्षा दी और 12 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में 27 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आरपीएम इंटर कॉलेज में 280 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में 75 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 192 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और दो गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में 198 में से 186 विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद में बने केंद्र पर 188 विद्यार्थियों में से 196 परीक्षा में शामिल हुए और दो गैर हाजिर रहे। इस प्रकार सभी परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट के 1229 विद्यार्थी गणित विषय की परीक्षा में शामिल हुए और 20 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
गणित के पेपर में आए सभी सवाल मुझे तो आसान लगे। तभी तो समय सीमा के अंदर पूरे पेपर को हल कर लिया। - वरुण, परीक्षार्थी
पूर्व में की गई तैयारी परीक्षा के वक्त काफी काम आ रही है। यही कारण है कि हमें परीक्षा को लेकर परेशानी नहीं है। - भावेश, परीक्षार्थी