फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maternity returned from two kilometers Ambulance driver dropped off at CHC

हाथरस: दो किलोमीटर ले जाकर फिर वापस सीएचसी छोड़ गई एंबुलेंस, पैसे मांगने की हुई शिकायत, तो घर तक छोड़ना पड़ा

Mon, 25 Sep 2023 08:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

सोमवार की सुबह जब युवक एंबुलेंस से पत्नी, नवजात शिशु और परिजनों को लेकर चला।रास्ते में एंबुलेंस चालक सेवा पानी के लिए पैसे मांगने लगा। इसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। एंबुलेंस चालक उन्हें करीब दो किलो मीटर की दूरी से वापस मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आया और केंद्र के गेट पर ही छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
Maternity returned from two kilometers Ambulance driver dropped off at CHC
एंबुलेंस से उतारने के बाद सीएचसी के गेट के निकट बैठे महिला सहित उसके परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के मुरसान में प्रसव के बाद एंबुलेंस से घर जा रही महिला और उसके परिजनों को चालक दो किलोमीटर से वापस ले आया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उतारकर चला गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक को पैसे नहीं दिए जाने पर उसने ऐसा किया। इसकी शिकायत की गई, तो चालक एंबुलेंस लेकर वापस लौटा और घर तक छोड़ कर आया।

विज्ञापन


मुरसान के गांव पीहरी निवासी बनी सिंह पुत्र फूल सिंह का कहना है कि वह मथुरा लक्ष्मी नगर, तइयापुर में रहकर मजदूरी करता है। रविवार की देर रात को उसकी पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा हुई । वह पत्नी को मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आया और उसके बेटा पैदा हुआ। सोमवार की सुबह जब वह एंबुलेंस से पत्नी, नवजात शिशु और परिजनों को लेकर चला। रास्ते में एंबुलेंस चालक सेवा पानी के लिए पैसे मांगने लगा। इसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


बनी सिंह का आरोप है कि एंबुलेंस चालक उन्हें करीब दो किलो मीटर की दूरी से वापस मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आया और केंद्र के गेट पर ही छोड़कर चला गया। वह कई घंटे तक जच्चा-बच्चा व परिजन सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के गेट पर ही बैठा रहा। काफी देर बाद बनी सिंह ने एंबुलेंस कर्मचारी की शिकायत टॉल फ्री नंबर पर कर दी। जिसके बाद फिर से चालक एंबुलेंस लेकर आया और उन्हें मथुरा छोड़कर आया।  चालक का कहना है कि एक इमरजेंसी कॉल आ गई थी, जिसके कारण मरीज को छोड़कर चला गया था, इसके बाद फिर से छोड़कर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed