{"_id":"66673ec60bb36aed1f05ab97","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-moving-ambulance-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख, चालक-कर्मी ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख, चालक-कर्मी ने कूदकर बचाई जान
Mon, 10 Jun 2024 11:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:28 PM IST
सार
एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए निकली तो गांव नगला तजना के निकट अचानक एंबुलेंस के बोनट से धुआं दिखाई दिया। धुआं देखकर एंबुलेंस चालक और कर्मी जैसे ही बाहर निकलकर आए, उसी समय एंबुलेंस में चिंगारी के साथ आग लग गई।
विज्ञापन
जलकर राख हुई 108 एंबुलेंस
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव तजना के निकट मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से एंबुलेंस पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पर तैनात 108 एंबुलेंस को दुर्घटना में घायल मरीज को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाने की सूचना मिली थी। एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए निकली तो गांव नगला तजना के निकट अचानक एंबुलेंस के बोनट से धुआं दिखाई दिया। धुआं देखकर एंबुलेंस चालक और कर्मी जैसे ही बाहर निकलकर आए, उसी समय एंबुलेंस में चिंगारी के साथ आग लग गई।
विज्ञापन
आग ने उग्र रूप ले लिया। आग को देखकर आसपास के वाहन मौके पर रुक गए। आग लगने की सूचना चालक ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन