फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman body found hanging, accused of murder

Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Fri, 20 Dec 2024 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 20 Dec 2024 01:29 AM IST
सार

रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। रात को दोनों ने खाना खाया और फिर अलग-अलग जाकर सो गए। सुबह जब पति जागा तो उसने देखा कि पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है।

विज्ञापन
Married woman body found hanging, accused of murder
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र के गांव धाधऊ में 33 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 19 दिसंबर सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र विजय सिंह की शादी गांव मोहम्मदपुर सर्कुलर रोड थाना रसीदपुर जिला फिरोजाबाद निवासी सतदेव की पुत्री मोनिका से वर्ष 2008 में हुई थी। मोनिका का पति शराब पीने का आदी है। वह रोज उसे शराब पीने के लिए मना करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी होती थी। दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री भी है।
विज्ञापन


बताते हैं कि मोनिका का पति बुधवार शाम को शराब पीकर आया और इस बात को लेकर रात में उनमें कहासुनी भी हुई। रात को दोनों ने खाना खाया और फिर अलग-अलग जाकर सो गए। 19 दिसंबर की सुबह जब वह जागा तो उसने देखा कि पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। उसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शव देखकर उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस एवं मायके पक्ष को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मोनिका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुमित ने सुसराल पक्ष के चार लोगों पर उसकी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि तहरीर मिल चुकी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने और जांच करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed