{"_id":"6a99e1a220ce47b65d09cd6e","slug":"married-woman-dies-of-illness-murder-alleged-hathras-news-c-62-1-sali1024-104717-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीमारी से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीमारी से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Fri, 04 Sep 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
रुबी का फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
गांव पीहुरा में विवाहिता रुबी (22) की बीमारी के चलते मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
पीहुरा निवासी जयंती प्रसाद के पुत्र जंगजीत की शादी जुलाई 2025 में फिरोजाबाद की बघेल कॉलोनी निवासी शिवचरन की पुत्री रुबी के साथ हुई थी। 27 अगस्त को रुबी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। नवजात का वजन कम होने पर उसे सादाबाद सीएचसी से हाथरस और फिर आगरा रेफर किया गया था। 31 अगस्त को आगरा में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई
जंगजीत के बड़े भाई रंजीत ने बताया कि बुधवार को रुबी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए आगरा के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। मायके पक्ष को भी इसकी सूचना दे दी गई थी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए। रंजीत के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे उपचार के दौरान रुबी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के भाई विजय ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि रुबी की मौत बीमारी से हुई है या उसकी हत्या की गई है।