फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dead body found hanging in sikandra rao

Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Wed, 20 Dec 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:06 PM IST
सार

गांव निवासी संजू की पत्नी शालू का शव दोपहर चार बजे घर के कमरे मे फंदे से लटका मिला। इस दौरान पति सहित कोई ससुरालीजन घर में नहीं मिला। शालू की शादी संजू से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटी भी हुई।

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging in sikandra rao
विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव रामपुर बत्तरी में 20 दिसंबर की दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी संजू की पत्नी शालू का शव दोपहर चार बजे घर के कमरे मे फंदे से लटका मिला। इस दौरान पति सहित कोई ससुरालीजन घर में नहीं मिला। शालू की शादी संजू से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटी भी हुई। मृतका का मायका हसायन में है। 
विज्ञापन


सूचना पर मायके वाले भी आ गए। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ आनंद वर्मा, कोतवाल आशीष कुमार सिंह पहुंच गए । मृतका के परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रहे थे। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed