{"_id":"661186e4096ee0cc67065046","slug":"married-woman-beaten-by-in-laws-accused-of-dowry-harassment-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा, नशीला पदार्थ पिलाकर मायके में छोड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा, नशीला पदार्थ पिलाकर मायके में छोड़ा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
सार
ससुराल वालों ने विवहिता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने कहा, धमकी देते हुए नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध हालत में मायके में घर के पास छोड़ आए। लोगों ने देखा और मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एक विवाहिता ने हाथरस कोतवाली महिला थाना में तहरीर देते हुए पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेलनशाह कोठी निवासी प्रियंका पुत्री देवकी नंदन ने कोतवाली महिला थाना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि एक फरवरी 2023 को उसकी शादी आकाश पुत्र महिपाल निवासी आर्य नगर, कासगंज के साथ हुई थी। शादी में करीब दस लाख रुपये शादी में खर्च किया। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति आकाश, सास, ससुर, देवर, ननद-ननदोई शादी में हुए खर्च से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन गाली-गलौज करते थे।
विज्ञापन
20 अक्टूबर को ससुराल वालों ने उसके साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता ने कहा, धमकी देते हुए नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध हालत में मायके में घर के पास छोड़ आए। लोगों ने देखा और मायके वालों को सूचना दी। इस पर मायके वाले अपने घर ले गए। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन