{"_id":"6aee2ac2945a2575260f92d9","slug":"market-picks-up-pace-on-dhanteras-showers-wealth-worth-rs-200-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-156774-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धनतेरस पर बाजार ने भरी रफ्तार, 200 करोड़ की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धनतेरस पर बाजार ने भरी रफ्तार, 200 करोड़ की धनवर्षा
Sat, 07 Nov 2026 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोती बाजार में धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। शुरुआती सुस्ती की आशंकाओं को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को धनतेरस पर जिले के बाजारों ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली। दोपहर बाद और शाम ढलते ही बाजारों में खरीदारों की इतनी भीड़ उमड़ी कि देर रात तक जगह-जगह जाम के हालात रहे। कुल कारोबार 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया।
सबसे ज्यादा चमक सोने-चांदी और ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में देखने को मिली। हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से आई नरमी का सकारात्मक असर बाजार पर पड़ा, जिससे अकेले सराफा कारोबार 55 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया।
शहरों के बढ़ते दायरे और आवागमन की निजी जरूरतों के चलते दोपहिया व चारपहिया वाहनों की मांग खूब रही, जिससे ऑटोमोबाइल्स बाजार में करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसके उलट बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की रफ्तार इस बार मध्यम रही।
विज्ञापन
बर्तन कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये के आसपास ही सीमित रहा, जिसमें पिछले साल की तुलना में कोई खास इजाफा दर्ज नहीं हुआ। वहीं मोबाइल और लैपटॉप के दामों में बढ़ोतरी व ऑनलाइन कंपनियों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स व होम अप्लायंसेज का कारोबार करीब 35 करोड़ रुपये पर ही थमता नजर आया।
इसके अतिरिक्त रेडीमेड गारमेंट्स व कपड़ा बाजार में करीब 20 करोड़, गिफ्ट व मिठाई के बाजार में करीब 10 करोड़ और अन्य पूजन व सजावटी सामान के बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है।
ऑनलाइन बिक्री का असर, मोबाइल व कंप्यूटर की बिक्री घटी
इस साल हाजिर बाजार को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की छूट और ऑफर्स से सीधी चुनौती मिली। बाजारों में रौनक रहने के बावजूद ऑनलाइन प्रचार-प्रसार के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स के कारोबार का बड़ा हिस्सा डिजिटल प्लेटफॉर्म की झोली में चला गया। वहीं दूसरी ओर अंतराष्ट्रीय बाजार को लेकर मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की कीमतों में हुए भारी इजाफे का बुरा असर कारोबार पर पड़ा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल कंप्यूटर व मोबाइल संबंधित उत्पादों की बिक्री बहुत कम हुई है।
बर्तन बाजार में ट्राई प्लाई उत्पादों ने संभाली साख
बर्तन कारोबार में भले ही बिक्री का ग्राफ उम्मीद के मुताबिक न बढ़ा हो, लेकिन ग्राहकों की पसंद में बड़ा बदलाव जरूर दिखा। सामान्य पारंपरिक स्टील बर्तनों के स्थान पर ग्राहकों ने आधुनिक तकनीक से बने तीन परतों वाले ट्राई-प्लाई स्टील और इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों की खूब खरीदारी की। पारंपरिक पूजा के चम्मच, लोटे और थाली के साथ इन मॉडर्न कुकवेयर की बिक्री ने व्यापारियों को राहत दी।
तहसीलों में 60 से अधिक हुईं रजिस्ट्री
धनतेरस के अबूझ मुहूर्त को स्थायी संपत्ति के निवेश के लिए भी शुभ माना गया। जिले की चारों तहसीलों हाथरस, सासनी, सादाबाद, सिकंदराराऊ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए सुबह से ही पक्षकार पहुंचने लगे थे। उप निबंधक कार्यालयों में दिनभर गहमागहमी रही और चारों तहसीलों में करीब 60 संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के बैनामे पंजीकृत किए गए।
मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश का दिखा दबदबा
बाजारों में स्थानीय कुंभकारों द्वारा देसी चिकनी मिट्टी से तैयार की गईं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां छाई रहीं। 40 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक की लागत में उपलब्ध इन सजीव और आकर्षक मूर्तियों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। बीते वर्षों में दिखने वाली चाइनीज और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों को ग्राहकों ने पूरी तरह नकार दिया, जिससे वे बाजार से लगभग गायब नजर आईं।
खील-खिलौने, बताशे व झाड़ू की बंपर बिक्री
पारंपरिक पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। शहर के प्रमुख बाजारों में खील, चीनी के खिलौने, बताशे और पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई। महिलाओं और पुरुषों ने घर की सजावट के लिए फूलों की लड़ियां, वंदनवार और पारंपरिक दीपकों की खरीदारी की। खाने-पीने और पूजन सामग्री में परंपरागत उत्साह पूरी तरह बरकरार दिखाई दिया।
उम्मीद से बेहतर कारोबार
सिक्के, हल्के गहने और पारंपरिक आभूषणों की जबरदस्त मांग रही। शुरुआत में गति धीमी लग रही थी, लेकिन दोपहर बाद देर रात तक दुकानें ग्राहकों से भरी रहीं। उम्मीद से काफी बेहतर व्यापार हुआ है।
-कमल अग्रवाल, वरिष्ठ सराफा व्यवसायी।
नवरात्र और पितृपक्ष के बाद से ही जिन गाड़ियों की एडवांस बुकिंग चल रही थी, उनकी आज दिनभर डिलीवरी की गई। दोपहिया के साथ-साथ चार पहिया वाहनों की भी अच्छी बिक्री हाेने का इस साल हमारा अनुमान है।
-देवेश सिंघल, वरिष्ठ ऑटोमोबाइल्स डीलर।
उम्मीद पर खरा नहीं उतरा त्योहार
इस साल बर्तन बाजार में कोई बड़ा उछाल नहीं आया। ज्यादातर लोगों ने सिर्फ धनतेरस की रस्म निभाने के लिए ही खरीदारी की। हालांकि, स्टील और पीतल के पारंपरिक भारी बर्तनों के बजाय इस बार ट्राई-प्लाई कुकवेयर और आधुनिक किचनवेयर उत्पादों की मांग ज्यादा रही। बजट को देखते हुए ग्राहकों ने केवल जरूरत के सामान ही खरीदे।
-बंटी अग्रवाल, बर्तन कारोबारी।