{"_id":"5d530ad68ebc3e6cdf2ca08d","slug":"market-buzzed-about-independence-and-rakshabandhan-hathras-news-ali210917688","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता व रक्षाबंधन को लेकर बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता व रक्षाबंधन को लेकर बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन
स्वतंत्रता, रक्षाबंधन को लेकर बाजार हुए गुलजार
तरह-तरह की राखियां बन रहीं लोगों की पसंद
बाजार में देश भक्ति से ओतप्रोत सामग्री की आई बहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन में एक दिन बाकी है। इसे लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। तरह-तरह की राखियां लोगों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में देश भक्ति से ओतप्रोत सामग्री दुकानों पर सजी हुई नजर आ रही हैं। लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
इस बार स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पर्व एक साथ पड़ रहा है। इसे लेकर शहर के रामलीला मैदान, घंटाघर, बैनीगंज सहित मुख्य बाजारों में देशभक्ति से संबंधित राखियां दुकानों पर सजी हुई हैं। बुकसेलरों की दुकानों पर तिरंगे झंडे, हाथ के बैंड के अलावा तिरंगा बैज, तिरंगा ड्रेस और अन्य सामग्री सजी हुई है। मंगलवार को बाजारों में खासी भीड़ रही।
लोग अपनी जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी करते दिखे। पर्व के नजदीक आने के साथ जगह जगह दुकानों पर तेजी के साथ घेवर बनाने और पकाने का काम काम तेज हो गया है। मिठाई की दुकानों पर लोग घेवर की खूब खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अधिक भीड़ रहेगी। सामाजिक और राजनीतिक संगठन स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रभात फेरी निकालने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।