फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many trains including Bhagalpur-Gandhi Dham cancelled, routes of many changed

Hathras News: भागलपुर-गांधी धाम सहित कई ट्रेनें निरस्त, कई के बदले मार्ग

Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Bhagalpur-Gandhi Dham cancelled, routes of many changed
रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर में एक पुल की मरम्मत के कार्य के चलते कई दिन के लिए ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग को भी परिवर्तित किया गया है। इनमें हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य रूप से ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस को 21, 28 मार्च और 4, 11, 18 व 25 अप्रैल तक व ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 24, 31 मार्च और 7, 14, 21, 28 अप्रैल को निरस्त किया गया है। इसी तरह पड़ोसी जनपद कासगंज से चलने वाली 55345/46 लखनऊ-कासगंज-लखनऊ को 20 मार्च से 01 मई के बीच निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन का हाथरस के लोग भी फायदा लेते हैं। गोरखपुर से 22, 24, 29 एवं 31 मार्च और 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुड़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुड़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह ट्रेन बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं गंजडुंडवारा स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। इसके साथ ही गोरखपुर से 25 मार्च और 01, 08, 15, 22 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुड़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुड़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed