फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   many people fight for cattel, dispute

आवारा पशुओं को लेकर आमने-सामने आए चार गांव के लोग, नोकझोंक

Sun, 12 Jan 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
many people fight for cattel, dispute
आवारा पशुओं को रोकने के लिए लाठी-डंडे लेकर खड़े लोग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आवारा पशुओं के आतंक से किसान बेहद परेशान हैं। यह पशु उनकी दिन रात मेहनत से की गई फसल को पल भर में बर्बाद कर रहे हैं। शनिवार को गांव भुर्रका में आवारा पशुओं को लेकर चार गांव के किसान आमने सामने आ गए। पशुओं को गोशाला में भिजवाए जाने के लिए इनमें काफी नोकझोंक भी हुई।

जानकारी के मुताबिक, गांव भुर्रका में गोशाला तैयार की गई है, इस गौशाला में गांव गहचौली, जटोई और अंचागढ़ी के ग्रामीण गांव में आवारा घूम रहे गोवंश को काफी संख्या में लेकर भुर्रका की गौशाला में ले जा रहे थे, लेकिन भुर्रका के ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। इनका कहना था कि यह गौशाला उनके गांव में घूम रहे आवारा पशुओं के लिए तैयार की गई है। अगर अन्य गांव के पशु इसमें आ गए तो न तो ठीक तरह से रखरखाव हो पाएगा और अगर यहां से गोवंश निकल भी गए तो वह भुर्रका में ही किसानों का नुकसान करेंगे। ग्रामीण आवारा गोवंश के लिए हाथों में लाठी डंडे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed