फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many passenger trains canceled on Mathura Kasganj route

मथुरा कासगंज रूट पर कई पेसिंजर ट्रेनें रही रद्द

Fri, 04 Oct 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Many passenger trains canceled on Mathura Kasganj route
मथुरा-कासगंज रूट पर कई पैसेंजर ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन

सुबह से शाम तक यात्री रहे परेशान, अन्य वाहनों का लिया सहारा
अगसौली के निकट हुआ अंडरपास पर हुआ मरम्मत का काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर दो पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को रद्द रही। इस कारण यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। अन्य वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक की दूरी तय करनी पड़ी। अगसौली के निकट रेलवे प्रशासन द्वारा अंडरपास पर मरम्म्मत का काम किया गया। इस कारण रेल यातायात भी बाधित रहा।
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर माह में तीन, 24 और 31 तारीख को सुबह और दोपहर में मथुरा से कासगंज और कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेनों को अगसौली के निकट अंडरपास पर मरम्मत कार्य के चलते रद्द कर दिया गया है। दोपहर वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रहती है। गुरुवार को काफी संख्या में यात्री हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने पर मुश्किल में फंस गए। काफी देर तक पूछताछ के बाद वह अन्य वाहनों के जरिए गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसमें कुछ यात्री ऐसे थे, जिन्हें मथुरा से लंबे रूट की ट्रेनें पकड़नी थीं। एक्सप्रेस ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया।
विज्ञापन

गुरुवार को ट्रेनों के रद्द होने से शहरवासियों को हालांकि राहत मिली, क्योंकि शहर के तालाब चौराहा, इगलास अड्डा, बिजली कॉटल मिल सहित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद नहीं हुआ। इस कारण शहर के लोगों को जाम से राहत मिली। इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगसौली अंडरपास सहित कुछ जगह पर तकनीकी विभाग द्वारा कुछ कार्य किया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed