फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many partners in property purchase and sale dispute in custody

Hathras News: प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त विवाद के कई साझीदार हिरासत में

Sat, 08 Jul 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 08 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Many partners in property purchase and sale dispute in custody
एसी मिस्त्री की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं। पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित कई साझीदारों को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह मामले की तह तक पहुंच गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के हाथ कई तथ्य लगे हैं। बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में कुख्यात विनोद जाट के करीबी को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित लाला का नगला गांधी नगर में एसी मिस्त्री संजय की बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए थे और बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन




घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई मनोज कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय ने मौके का मुआयना किया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित चार टीमों को लगाया। प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या होने की बात पुलिस की छानबीन में सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिहाजा पुलिस ने संजय के माध्यम से हुए प्रॉपर्टी के सौदों का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है और जिन प्रॉपर्टी पर विवाद की बात सामने आई है, उनसे संबंधित साझीदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर कई पहलुओं को भी खंगाला है।



पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर वह घटना का खुलासा करने के करीब पहुंच गई है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपियों की कद काठी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।





बाइक व सीसीटीवी से मिले सुराग
संजय की हत्या करने के बाद घटना में प्रयुक्त बाइक को हत्यारोपी मौके पर छोड़कर भाग गए थे। इस बाइक की मदद से पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। बाइक पर लिखे जाट व पुलिस के निशान से पुलिस के हाथ हत्यारोपियों की गर्दन तक पहुंच गए। दूसरी ओर से सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपियों की कद काठी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed