{"_id":"5d2b78fb8ebc3e6cdf2c876f","slug":"many-hours-in-the-city-are-roaming-from-morning-to-day-affecting-routine-hathras-news-ali208336732","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कई घंटे सुबह से गुल रही बिजली, दिनचर्या प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कई घंटे सुबह से गुल रही बिजली, दिनचर्या प्रभावित
विज्ञापन
कई घंटे बिजली रही गुल, संडे का मजा हुआ किरकिरा
प्रगतिपुरम बिजलीघर में हुआ मरम्मत का काम, दोपहर बाद आई बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में कई कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। रविवार को शहर के कई इलाकों में कई घंटे तक बिजली संकट रहा। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और संडे की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। दोपहर बाद बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे ने गर्मियों से पूर्व बिजली व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन महकमे का कामकाज धरातल पर नहीं पहुंचा। इस कारण अब बारिश और गर्मी के मौसम में सबस्टेशनों और लाइनों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। रविवार को शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण शहर के इंदिरा नगर, विनोद विहार, चमन विहार, मंडी समिति, जमुना बाग, तमना गढ़ी, रावतनगर, तहसील, दयानतपुर आदि इलाकों की सुबह दस बजे बिजली गुल हो गई।
इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकते रहे। रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। दोपहर बाद बिजली आने के बाद लोग तेजी के साथ कामों को निपटाने में जुट गए। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर मरम्मत के काम के चलते कुछ समय सप्लाई प्रभावित रही।