फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many families flee, fear in the village

कई परिवार कर गए पलायन,गांवल में भय

Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many families flee, fear in the village
कई परिवारों ने किया पलायन, गांव में भय का माहौल
विज्ञापन

गांव बोझिया में हाल में ही हुई घटनाओं से लोग दहशत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोझिया में से अब कुछ परिवारों का पलायन शुरू हो गया। सोमवार और मंगलवार को कुछ लोग गांव छोड़ गए। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है किल एक व्यक्ति जरूर बाहर नौकरी करता था। वह अपना सामान से गया है।
होली के दिन गांव बोजिया में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने बांद पुलिस पर आरोप लगा कि उसने विवेचना में कई नामजदों के नाम निकाल दिए हैं। इसके विरोध में दो दिन पहले हि लाओं ने सिकंदराराऊ रोड पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया था। तब पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया था। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। यह मामला शांत हुआ था कि सोमवार को इस गांव के दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा गया था। गांव में इस समय भय का माहौल बना हुआ है और इसके चलते कईं परिवार पलायन कर गए है।
विज्ञापन

रंजिश के साथ-साथ लोगों को पुलिस का डर भी सता रहा है कि प्रदर्शन के मामले में पुलिस किसी की गिरफ्तारी आदि न कर ले। पहले भी इस गांव में कई हत्याएं हो चुकी हैं। हालांकि इस मामले में हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि गांव में किसी तरह का कोई डर का माहौल नहीं है। हत्यारोपी पक्ष का एक परिवार जरूर अपना सामान ले गया है। वह पहले से ही गांव में नहीं रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed