{"_id":"5cc5edeebdec22072668599a","slug":"many-bigha-wheat-crop-in-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांडों में कई बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांडों में कई बीघा गेहूं की फसल राख
Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रसगवां में आग से जलकर राख हुआ गेहूं का लांक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। क्षेत्र में रविवार को कई जगहों पर फसलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। सात स्थानों पर लगी आग से गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि हाथरस से आईं दमकल की दो गाड़ियां बमुश्किल इस पर काबू पा सकीं।
हसायन क्षेत्र के गांव बरसौली निवासी राकेश सिंह के तीन बीघा गेहूं खेत में कटा पड़ा था। रविवार की सुबह इसमें किसी तरह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लांक जलकर राख हो गया। सिकंदराराऊ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। गांव टीकरी खुर्द में दो भाई रवींद्र सिंह और छत्रपाल के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से उनकी सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा से आग बेहद तेजी से बढ़ी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई। यहीं पर रामेंद्र सिंह की भी एक बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। गांव नगला गोविंद नौजरपुर में भी कई बीघा फसल आग से जलकर राख हो गई। सिकंदराराऊ की दमकल की सभी गाड़ियों के व्यस्त होने के कारण हाथरस से दमकल की गाड़ी बुलवाई गई, लेकिन तब तक पूरी फसल राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ जीटी रोड पर विजयभारत कुलश्रेष्ठ की पांच बीघा गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। दोपहर को किसी तरह उसमें आग लग गई। दमकल ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन फसल पूरी तरह रख हो गई। कासगंज रोड के गांव खेमगढ़ी में गेहूं की फसल में आग लग गई। यहां पर हाथरस से आग बुझाने को दमकल बुलानी पड़ी। कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सातवीं घटना कासगंज रोड के गांव नगला जलाल में हुई। यहां पर बिजली के तारों से उठी चिंगारी से बिटौरे में आग लग गई। फायर स्टेशन नजदीक होने से दमकल तत्काल पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।