फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many attempts failed, roadways bus did not run for Sahpau

Hathras News: कई प्रयास हुए विफल, सहपऊ के लिए नहीं चली रोडवेज बस

Wed, 31 May 2023 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Many attempts failed, roadways bus did not run for Sahpau
वीरेन्द्र जैसवाल, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी। - फोटो : Samvad
नगर पंचायत सहपऊ 164 वर्ष पुरानी है। पुराने समय में इस नगर के लिए आने-जाने का कोई विशेष साधन नहीं था। बैल गाड़ियां, तांगे एवं घोड़ा आदि से लोग आते जाते थे। समय बदलता रहा। नगर से लगभग एक किमी दूरी पर करीब सत्तर वर्ष पूर्व मथुरा-एटा मार्ग का निर्माण हुआ था। तब से लेकर आज तक नगर में रोडवेज बसों का संचालन कभी दो माह से अधिक समय के लिए नहीं हो सका।
विज्ञापन

मथुरा-एटा मार्ग पर अभी भी निजी बसें चलती हैं। रोडवेज बस चलवाने का प्रयास सबसे पहले क्षेत्रीय विधायक छाबी मियां ने सन 1987 में किया था। लेकिन निजी बस संचालक उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए। इसके बाद सन 2012 में क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने भी कस्बा के अंदर बस लाने का प्रयास किया। उनके प्रयास से बसें आना प्रारंभ हो गई, लेकिन निजी बस संचालकों ने सवारियां लेना मुश्किल कर दिया। रोडवेज ने इस रूट पर घाटा दिखाते हुए एक माह के अंदर ही बसों का संचालन बंद कर दिया। कुछ दिनों के लिए मथुरा डिपो से एक बस सहपऊ से रोज आती जाती थी। लेकिन वह भी दो माह चली। अब केवल मथुरा-एटा मार्ग पर एक रोडवेज बस का संचालन हो रहा है। वह भी कस्बा में होकर नहीं गुजरती।
विज्ञापन

मैंने अपने कार्यकाल में कस्बा के अंदर होकर रोडवेज बसों को अंदर होकर गुजरने के लिए काफी प्रयास किए थे। निजी बस चालकों के व्यवधान के बाद कुछ नहीं हो पाया। इसके लिए धर्मशाला चौराहा से कस्बा के मार्ग के चौड़ीकरण कराने का कार्य कराया गया जिसको भी कुछ असामाजिक तत्वों ने रुकवाने के काफी प्रयास किए थे । इसके लिए उच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन वशिष्ठ, पूर्व चेयरमैन सहपऊ।
हमने भी काफी प्रयास किया था लेकिन निजी बस संचालकों के उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के आने के बाद हमारे कार्यकाल समाप्त होने उपरांत किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई
- दिनेश चंद्र शर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन सहपऊ।
नगर के अंदर से निजी बसों अथवा सरकारी बसों का नहीं गुजरना नगर के विकास में बाधक बना हुआ है। बसें अंदर आने पर कस्बा का काफी विकास हो सकता है।
- वीरेंद्र जैसवाल अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed