फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Manoj gets golden play award

मनोज को मिला गोल्डन प्ले अवार्ड

Wed, 17 Jul 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Manoj gets golden play award
मनोज को मिला गोल्डन प्ले अवार्ड
विज्ञापन

गांव के इस लाल ने कर दिया कमाल, अवार्ड मिलने पर मिल रहीं बधाइयां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन के एक साधारण परिवार में जन्मे और पले एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा की बदौलत तरह-तरह की ज्ञानवर्धन जानकारी देकर तहलका मचा दिया। पॉलीटेक्निक से डिप्लोमाधारी इस छात्र को यू ट्यूब ने गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया है। शहर के एमजी पॉलीटेक्निक के इस छात्र को अवार्ड मिलने के बाद लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन निवासी पवन वार्ष्णेय के बेटे मनोज वार्ष्णेय ने अपनी आरंभिक शिक्षा गांव से ही शुरू की। उसके बाद वह यहां शिव कॉलोनी तरफरा रोड पर आकर रहने लगे। मनोज ने हाथरस में आकर अपनी शिक्षा जारी रखी और एमजी पॉलीटेक्निक में मैकेनिकल से डिप्लोमा की पढ़ाई की। इस दौरान मनोज ने 15 अप्रैल 2018 को अपना माय स्मार्ट के नाम से अपना व्यक्तिगत चैनल शुरू किया। इस पर वह सामान्य ज्ञान से लेकर एजुकेशनल, एंटरटेनमेंट और नई तकनीकी की जानकारियों की वीडियो अपलोड करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने जब यू ट्यूब पर यह वीडियो डालीं तो बड़ी तेजी से सब्सक्राइबर जुड़ने लगे। मनोज ने अपनी प्रतिभा के दम पर तहलका मचाया। अब यू ट्यूब ने उन्हें गोल्डन प्ले अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उनकी वीडियो अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखी जा चुकी है। मनोज अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सतीशचंद्र वार्ष्णेय व अन्य परिजनों को देते हैं। मनोज के परिजन उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं। मनोज ने भी युवाओं को टिप्स दिए हैं कि वह मेहनत करें तो सफलता उनके कदम चूम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed