{"_id":"65c54f49d7e1c1931309bae4","slug":"mangalamukhis-created-ruckus-outside-the-police-station-to-free-the-accused-hathras-news-c-56-1-sknl1012-110837-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आरोपी को छुड़ाने के लिए मंगलामुखियों ने कोतवाली के बाहर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आरोपी को छुड़ाने के लिए मंगलामुखियों ने कोतवाली के बाहर किया हंगामा
विज्ञापन
कोतवाली सदर में हंगामे के बाद तहसील परिसर में बैठे मंगलामुखी। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
चोरी के आरोप में गिरफ्तार की गई एक महिला को छुड़ाने के लिए मंगलामुखियों ने बुधवार की रात कोतवाली सदर के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया है। नहीं मानने पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।
कोतवाली सदर पुलिस ने बुधवार को लोगों के सहयोग से बाजार आने-जाने वाली महिलाओं का पर्स चोरी करने के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि हिरासत में ली गई महिला एक मंगलामुखी की भाभी थी। जानकारी होने पर कई मंगलामुखी कोतवाली सदर पहुंच गए और महिला को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। नहीं छोड़ने पर इन्होंने कोतवाली सदर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर प्रभारी विजय सिंह पुलिसबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। शांत नहीं होने पर पुलिस ने रीना निवासी कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड, पलक निवासी पटियाली एटा व भारत निवासी नाई का नगला कोतवाली सदर को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि तीनों एक आरोपी महिला को छुड़ाने के लिए हंगामा कर रहे थे। इनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।